Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Demand to remove boulders that fell into the Beas River

Kullu News: ब्यास नदी में गिरे बोल्डरों हटाने की मांग

Sun, 21 Jun 2026 05:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 05:59 AM IST
विज्ञापन
Demand to remove boulders that fell into the Beas River
मनाली डेवलपमेंट काउंसलिंग ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी के बुनियादी ढांचे की सुरक्षा को लेकर पर्यटन कारोबारियों ने प्रशासन से ब्यास नदी में गिरे विशाल बोल्डरों को हटाने की मांग उठाई है। इस संबंध में मनाली डेवलपमेंट काउंसिल फॉर ऑल टूरिज्म स्टेक होल्डर्स के मुख्य संरक्षक गौतम ठाकुर ने उपमंडलाधिकारी (नागरिक) मनाली को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले वर्ष आई भीषण बाढ़ के दौरान एक विशाल चट्टान दो हिस्सों में टूटकर मनाली के फोरलेन आरसीसी पुल से लगभग 100 मीटर ऊपर ब्यास नदी में गिर गई थी। क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं और बाढ़ के अनुभवों के आधार पर यह देखा गया है कि मानसून के दौरान नदी अपने साथ बड़े-बड़े पत्थर और मलबा बहाकर लाती है। पर्यटन हितधारकों का कहना है कि नदी में मौजूद ये बोल्डर जल प्रवाह में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। बाढ़ की स्थिति में इनके आसपास मलबा और पानी जमा होने से फोरलेन पुल की संरचना को खतरा पैदा हो सकता है। यदि पुल को किसी प्रकार की क्षति पहुंचती है तो इसका सीधा असर मनाली की पर्यटन गतिविधियों, स्थानीय अर्थव्यवस्था और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पर पड़ेगा। गौतम ठाकुर ने कहा कि मानसून सीजन शुरू होने से पहले इस मामले में गंभीरता से कदम उठाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed