फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Delhi tourist dies after his health deteriorates

Kullu News: तबीयत बिगड़ने से दिल्ली के पर्यटक की मौत

Sat, 25 Oct 2025 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 25 Oct 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
Delhi tourist dies after his health deteriorates
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में दिल्ली के एक पर्यटक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है।
विज्ञापन

सुरेश चंद 75, पुत्र टेक चंद शर्मा, निवासी ए-1/349, अस्पताल सड़क, उत्तम नगर, वेस्ट दिल्ली 24 अक्तूबर को परिवार के साथ जिस्पा, केलांग की तरफ घूमने गए थे। वापस होटल पहुंचने पर उनकी तबीयत खराब हो गई। परिवार के सदस्य उन्हें उपचार के लिए मनाली अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एएसपी संजीव चौहान ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
--
डंपर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, केस दर्ज



कुल्लू। मनाली के तहत फिंडरूनाला में डंपर की ओर से मोटरसाइकिल को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। 24 अक्तूबर को मोटरसाइकिल सवार आदित्य 20, निवासी जौली, तहसील गुहाना, हरियाणा और विवेक कुमार 22, निवासी 574 कृष्णा कुंज गली नंबर चार, गुरुग्राम, हरियाणा को फिंडरूनाला में डंपर ने टक्कर मारी जिससे दोनों को चोटें आई हैं। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए मिशन अस्पताल मनाली ले जाया गया। एएसपी संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन


--
मनाली घूमने आए झारखंड के व्यक्ति की मौत

कुल्लू। झारखंड से मनाली घूमने आए झारखंड के बुजुर्ग की मौत हो गई है। जीत कुमार सोरेन 74, पुत्र जीजी सोरेन, निवासी सेंट पॉल स्कूल, धरूहरू हजारीबाग, झारखंड 24 अक्तूबर को ही अपने परिवार के साथ मनाली आए थे। वह अपने रिश्तेदार के पास मनाली में रुके थे। तबीयत खराब होने के बाद जब परिजन से मिशन अस्पताल मनाली में लाए तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एएसपी संजीव चौहान ने कहा कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed