{"_id":"6a5e098bbf83043c6e02bd49","slug":"delegation-met-the-dc-regarding-the-womans-death-kullu-news-c-89-1-klu1002-181952-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: महिला की मौत के मामले में डीसी से मिला प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: महिला की मौत के मामले में डीसी से मिला प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में समाजसेवी बलदेव ठाकुर उर्फ बंटी सराजी पीड़ित परिवार और अन्य युवाओं के साथ उपायुक्त अनुराग चंद्र से मिले। उन्होंने मामले में चल रही न्यायिक जांच को लेकर जानकारी हासिल की। इसमें उपायुक्त ने उन्हें जानकारी दी और कहा कि अभी उनके पास रिपोर्ट पहुंची है। इसका अध्ययन किया जाएगा, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
बलदेव ठाकुर ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि जांच रिपोर्ट में एक बात तो अभी तक साफ हो चुकी है कि महिला के साथ लापरवाही हुई है। जांच रिपोर्ट में भी जिक्र किया गया है। उपचार के दौरान मरीज के साथ व्यावहारिक तौर की कोताही सामने आ रही है। इसके लिए सरकार और विभाग को कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।
उन्होंने मांग की है कि इस व्यवहार के लिए डॉक्टर को सिर्फ सस्पेंड नहीं बल्कि जो भी दोषी हैं उन्हें कठोर सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 21 जून को क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसव के बाद मंजू शर्मा उर्फ रजनी की मौत हो गई थी। परिवार ने डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाए थे। संवाद