{"_id":"6602b4a75c9d591a1c0b520a","slug":"deity-khudijal-crossed-sutlej-and-reached-phag-fair-kullu-news-c-89-1-ssml1012-119440-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सतलुज को पार कर फाग मेले में पहुंचे देवता खुडीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सतलुज को पार कर फाग मेले में पहुंचे देवता खुडीजल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवता ने पहली बार पार की सतलुज नदी
101 किमी पैदल यात्रा की, लुहरी में हुआ हवन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के अधिष्ठाता देवता खुडीजल ने पहली बार सतलुज नदी को पार किया है। इसके लिए लुहरी में कुल्लू की तरफ से सतलुज नदी किनारे धार्मिक पूजा पाठ और हवन किया गया। इसके बाद देवता का आदेश हुआ और देवरथ नदी के पार रामपुर फाग मेले के लिए रवाना हुआ। इस ऐतिहासिक पल के शिमला, कुल्लू और मंडी जिले के सैकड़ों लोग साक्षी बने। मान्यता है कि देवता खुडीजल कभी भी सतलुज नदी को नहीं लांघते हैं लेकिन इस बार रामपुर फाग मेले के मिले निमंत्रण के बाद देव खुडीजल पहली बार भाग ले रहे हैं। देवता के इस दौरे में ढोल-नगाड़ों के साथ छह गढ़ों के सैकड़ाें कारकून व देवलू भाग ले रहे हैं। वहीं, देवता का जगह-जगह भव्य स्वागत हो रहा है। खनेउली से शुरू हुए पहले़ पड़ाव से लेकर बैहना, लुहरी, सैंज, नीरथ और भद्राश में लोगों ने उनका स्वागत किया। रामपुर फाग में शामिल होने से पहले देवता खुडीजल का रात्रि ठहराव नीरथ में भगवान सूर्य नारायण के मंदिर में था। यहां पर लोगों ने देवता का जोरदार स्वागत किया और पूरे इलाके के लोगों ने देव दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद लिया। देवता सूर्य नारायण मंदिर कमेटी नीरथ के अध्यक्ष टिकम देव, महासचिव टिकम राजेश भंडारी, प्रेम चौहान सहित हरि चंद भंडारी ने कहा कि देवता के दर्शन पाकर लोग धन्य हो गए हैं। कारदार शेर सिंह कहा कि देवता का हर जगह स्वागत हुआ है। कहा कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने भी भरपूर सहयोग किया। लुहरी में सतलुज नदी को पार करने से पहले देवता के आदेश पर धार्मिक अनुष्ठान किया गया और इसके बाद ही देवता ने नदी पर बने पुल को पार किया है। कहा कि यह दौरा करीब दो सप्ताह तक रहेगा। देवता की इस ऐतिहासिक यात्रा में छह गढ़ों के लोग शामिल हुए हैं।