फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deity Ajaypal reached Kullu police station and rested for some time.

Kullu News: कुल्लू थाना पहुंचे देवता अजयपाल, कुछ देर किया विश्राम

Sat, 04 Oct 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 04 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Deity Ajaypal reached Kullu police station and rested for some time.
कुल्लू। दशहरा उत्सव में शामिल होने वाले देवी-देवताओं की अलग-अलग कहानियां हैं। शनिवार को बागन गांव के देवता अजयपाल भी कुल्लू थाना पहुंचे और कुछ देर के लिए विश्राम किया।
विज्ञापन

देवता के पुजारी नूप राम देवता के इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि एक बार देवता अजय पाल कांगड़ा जिले के बड़ा भंगाल से कुल्लू आए थे। उन्होंने एक दिन कुल्लू में गुजारा था। उन्हें यह स्थान उचित नहीं लगा। इसके बाद पत्नी के साथ पीज पहुंचे। यहां से बागन गांव में बैठे। उस दौरान पूरे इलाके में सूखा पड़ा था। लोग परेशान थे। देवता के आने के बाद खूब बारिश हुई। फसल भी अच्छी हुई। इसके बाद देवता का मंदिर बनाया गया। देवता का एक कठियाला खांपू नाम का व्यक्ति था। वह देवता के भंडार के लिए ग्रामीण इलाकों से अनाज एकत्र करता था। खांपू ने उस दौरान किसी व्यक्ति की जमानत दी थी लेकिन वह व्यक्ति पुलिस के पास पेश नहीं हुआ। पुलिस ने खांपू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर ला रही थी तो उसके हाथ में बंधी एक हथकड़ी पहले टूट गई। जब वह पुलिस थाने पहुंचा तो दूसरी बेड़ी भी टूट गई। पुलिस वालों को खांपू के पीछे एक व्यक्ति चलता दिखाई दिया था। वह स्वयं देवता अजय पाल थे। जब दूसरी बेड़ी भी टूट गई तो पुलिस वालों ने भी इसे चमत्कार माना और खांपू को छोड़ दिया। जब खांपू लौट रहा था तो उसे वही व्यक्ति मिला, जिसकी उसने जमानत दी थी। खांपू ने उसे पुलिस के हवाले किया। शनिवार को देवता ने इसी परंपरा का निर्वहन किया और थाना में बैठकर थोड़ी देर विश्राम किया।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed