फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Decision taken to make Shanag Panchayat drug free

Kullu News: शनाग पंचायत को नशा मुक्त बनाने का लिया निर्णय

Fri, 26 Jun 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Decision taken to make Shanag Panchayat drug free
सोलंगनाला। पुलिस थाना मनाली के हेड कांस्टेबल नरेश कुमार की उपस्थिति में शुक्रवार को ग्राम पंचायत शनाग में नशा निवारण पर एक विशेष बैठक हुई। इसमें पंचायत समिति सदस्य वेद राम ठाकुर, प्रधान सलोनी नेगी, पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, युवक मंडल, नशा निवारण समिति तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पंचायत क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से निर्णय लिए गए। हेड कांस्टेबल नरेश कुमार ने युवाओं को चिट्टा, चरस, अफीम और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। कहा कि नशे के खिलाफ समाज और पुलिस को मिलकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन

निर्णय लिया कि पंचायत क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार, उत्पादन, परिवहन और सेवन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाइन 14546 और एंटी चिट्टा हेल्पलाइन 112 के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। युवाओं, विद्यार्थियों और महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए नियमित जागरूकता अभियान चलाने, खेल, सांस्कृतिक और कौशल विकास गतिविधियों को बढ़ावा देने, नशे की लत से प्रभावित लोगों को उपचार एवं पुनर्वास सेवाओं से जोड़ने का भी निर्णय लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed