फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deadline for transport vehicles extended

लेह जाने वाले वाहनों की समय सीमा बढ़ाई

Wed, 04 May 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Deadline for transport vehicles extended
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। दारचा से आगे बारालाचा दर्रे में हिमपात होने के कारण मनाली-लेह मार्ग लगभग 15 घंटे तक बंद रहा। ऐसे में बुधवार दोपहर बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।
दोपहर तक दारचा तक ही वाहन जा सके। दोपहर बाद पर्यटक वाहनों को लेह की ओर जाने की अनुमति दी गई। जिला प्रशासन ने अब लेह तक जाने वाले वाहनों की समय सीमा भी बढ़ा दी है। दोपहर एक के बजाय अब तीन बजे तक पर्यटक लेह की ओर जा सकेंगे। दारचा चेक पोस्ट पर पर्यटकों को दोपहर 3:00 बजे तक पहुंचना होगा।
विज्ञापन

उधर, पांगी-किलाड़ को जोड़ने वाला तांदी-संसारी मार्ग भी कडू नाला के पास भूस्खलन के कारण मंगलवार रात से अवरुद्ध है। पांगी जाने वाले लोग मंगलवार रात से उदयपुर में रुके हैं। मनाली और लाहौल घाटी में मौसम ने करवट बदली। मनाली और लाहौल में मंगलवार को बारिश हुई। बारालाचा दर्रा समेत कई चोटियों पर हिमपात हुआ। इससे मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया था। लाहौल प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर पर्यटक वाहनों को दारचा से आगे नहीं जाने की सलाह दी। चेक पोस्ट पर सभी वाहनों को दोपहर तक रोका गया। दोपहर बाद मार्ग खुलते ही वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी गई। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने बताया कि दारचा तक ही वाहनों को जाने की अनुमति दी गई। दोपहर बाद मार्ग बहाल होते ही वाहन आगे जा सके। अब लेह की ओर जाने वाले यात्रियों की समयसीमा भी बढ़ा दी गई है। अब 3:00 तक दारचा चेक पोस्ट में पहुंचने वाले पर्यटकों को ही लेह की ओर जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed