फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   dead body found

तीर्थन नदी से मिला व्यक्ति का शव, नहीं हुई पहचान

Sun, 26 Dec 2021 12:39 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
dead body found
बंजार/कुल्लू। जिले की बंजार घाटी की तीर्थन नदी में एक व्यक्ति का शव मिला है। इसकी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मंडी स्थित नरेचौक अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार शव काफी गल-सड़ गया है। इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव नदी के बीच फंसा था। इसे पुलिस ने अग्निशमन विभाग की मदद से बाहर निकाला। जिला मुख्यालय कुल्लू के शीशामाटी के बिहाल खड्ड में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। व्यक्ति पेड़ की शाखा में दुपट्टे से फंदा लगाकर मृत अवस्था में लटका था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुुंची पुलिस ने पाया कि मृतक नेपाली मूल का है। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियो और फोटोग्राफी की और मृतक व्यक्ति की लाश का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इसमें किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए। व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि दोनों लोगों को पहचान नहीं हो सकी है। बंजार में मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक भेजा जाएगा। कहा कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed