फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   DC visited North Portal of Atal Tunnel

Kullu News: डीसी ने अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल का किया दौरा

Tue, 26 Mar 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
DC visited North Portal of Atal Tunnel
पर्यटन सीजन में यातायात सुचारु रखने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जिले में अगले माह पर्यटन सीजन के चलते सैलानियों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। ऐसे में प्रशासन अभी से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने पर्यटन सीजन को लेकर अटल टनल रोहतांग के नाॅर्थ पोर्टल का दौरा किया। उपायुक्त ने पुलिस कर्मचारियों को यातायात सुचारु रखने के निर्देश दिए।

डीसी ने कहा कि लोकसभा और प्रदेश के उपचुनाव में मतदाता अधिक संख्या में मतदान करने के लिए आगे आएं और मतदान की प्रतिशतता को बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि दारचा, स्तींगरी, तांदी और सिस्सू का दौरा किया गया है। जंखर फ्लोग और सिस्सू तक पर्यटकों की बढ़ती आमद को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। पुलिस विभाग के अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही स्तींगरी में सीमा सड़क संगठन के ऑफिसर कमांडिंग मेजर रवि शंकर और अधिकारियों के साथ भी बातचीत की गई। इससे पहले उपायुक्त ने सीमा सड़क संगठन के कर्म योद्धाओं के साथ मिठाई बांटकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed