फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cultural programs will be held in the art center and exhibition grounds

Kullu News: कलाकेंद्र और प्रदर्शनी मैदान में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Fri, 23 Aug 2024 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Cultural programs will be held in the art center and exhibition grounds
कुल्लू। जिला मुख्यालय में शुक्रवार को दशहरा सांस्कृतिक उप समिति और प्लाट आवंटन समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा सांस्कृतिक उप समिति के अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने की। उन्होंने कहा कि 13 से 20 अक्तूबर तक अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान दिन और रात्रि के समय आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्यता प्रदान की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय दशहरा को भव्यता प्रदान करते हुए दो स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐतिहासिक लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र के अतिरिक्त प्रदर्शनी मैदान में भी एक मंच तैयार किया जाएगा। यहां शाम 5:30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 7 दिन तक चलने वाले दशहरा उत्सव के दौरान विभिन्न देशों के सांस्कृतिक दलों के अलावा देश के विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक दल, प्रदेश के विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दल और कलाकार भाग लेंगे। दशहरे के दौरान रात्रि के समय आकर्षक सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नामी कलाकारों सहित प्रदेश और कुल्लू जिले के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। दशहरे के दूसरे दिन सांस्कृतिक परेड आयोजित की जाएगी। सांस्कृतिक परेड दशहरे का मुख्य आकर्षण रहेगी। सांस्कृतिक परेड में विभिन्न देशों के सांस्कृतिक दलों के साथ विभिन्न राज्य और प्रदेश के जिलों के सांस्कृतिक दल पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 20 अक्तूबर को कुल्लू कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कुल्लू जिले की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इसमें कुल्लू जिले के सांस्कृतिक दलों के अलावा महिला मंडल के सदस्य भाग लेंगे। यह रथ मैदान से शुरू होकर लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में संपन्न होगा। इस दौरान सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी, जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed