{"_id":"4aa61d84211cdcdd92ba996e05dbb7a1","slug":"crowed-in-dhalpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी मार्केट में उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थायी मार्केट में उमड़ रही भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 31 Oct 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव पर ढालपुर में सजी विभिन्न दुकानों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। घाटी में कामकाज खत्म होते ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भी खरीदारी के लिए कुल्लू पहुंचना शुरू कर दिया है। यही नहीं, दशहरा उत्सव में विराजमान देवी-देवताओं को घर पहुंचाने के बाद देवलु भी खरीदारी करने कुल्लू पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दशहरा उत्सव के दौरान देवी-देवताओं के कारकून देव कार्य में व्यस्त रहने के कारण खरीदारी नहीं कर पाए थे। वहीं, पैदल देवी-देवताओं के साथ चलने से इन्हें सामान ले जाना भी मुश्किल था। दो दिन से देवलु भी ढालपुर आकर जमकर खरीदारी कर रहे हैं। कपड़े से लेकर बर्तनों की जमकर खरीदारी की जा रही है। वहीं, जूता मार्केट, डोम, रजाई-गद्दे की दुकानों में भी खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
देवलु मोहित, झाबे राम, ओम प्रकाश आदि का कहना है कि उन्होंने देवी-देवताओं को घर पहुंचा दिया है। उनका कहना है कि दशहरा उत्सव के दौरान वे देव कार्य में व्यस्त रहने की वजह से वे खरीदारी नहीं कर पाए थे। उन्होंने कहा कि शनिवार को उन्होंने अपने घर के सामान के साथ-साथ देवी-देवताओं की रसोई के लिए लगने वाले बड़े वर्तन भी लिए। लिहाजा, ढालपुर में दिवाली पर्व तक अस्थायी दुकानें गत वर्षों की भांति लगी रहेंगी।
विज्ञापन