फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Crowds gathered in the lap of the mountain to celebrate the New Year

Kullu News: नववर्ष का जश्न मनाने के लिए पहाड़ की गोद में उमड़ी भीड़

Wed, 31 Dec 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in the lap of the mountain to celebrate the New Year
बंजार की म​शियार पंचायत के अंतर्गत आते सरूट में ढाई मंजिला मकान जलकर राख। जागरूक पाठक
मनाली में लगा सैलानियों का मेला, 80,000 से अधिक पर्यटक पहुंचेंगे जश्न मनाने
विज्ञापन

मालरोड से लाहौल, गुलाबा और पर्यटन स्थलों में लगाया पर्यटकों का मेला
पर्यटन निगम के होटल पैक, 90 फीसदी तक पहुंची ऑक्यूपेंसी

संजय भारद्वाज

मनाली। वर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर मनाली में पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। नववर्ष का जश्न मनाने के लिए देश के कोने-कोने से पर्यटक मनाली पहुंचे।
पिछले चार दिन में 80,000 से अधिक पर्यटकों के मनाली पहुंचने का अनुमान है। मनाली मालरोड से लेकर लाहौल, गुलाबा और स्थानीय पर्यटन स्थलों में पर्यटकों का मेला लग गया है। लाहौल में ताजा बर्फबारी के बीच पर्यटकों ने खूब मस्ती की।

क्रिसमस की तरह नववर्ष का जश्न मनाने का मनाली में पर्यटकों का उत्साह ऐसा है कि मालरोड में तिल धरने तक की जगह नहीं बची। हिंडिबा मंदिर, मनु मंदिर, वशिष्ट, सोलंगनाला, अटल टनल रोहतांग में दिनभर पर्यटकों की चहल-पहल देखने को मिली। पिछले चार दिन में मनाली में बाहरी राज्यों से 8663 से अधिक पर्यटकों के वाहन पहुंचे। इसके अलावा रोजाना लगभग 200 वोल्वो बसों और टेंपो ट्रैवलर में भी पर्यटकों ने मनाली का रुख किया। प्रदेश के कोने-कोने से भी नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए सैलानी पहुंचे हैं।
विज्ञापन

पर्यटन निगम के तमाम होटल पैक हैं। निजी होटलों में भी अधिकतर होटल पैक हैं तो कहीं 90 फीसदी तक कमरे बुक हैं। ग्रामीण इलाकों में बने होम सटे और गेस्ट हाउस में भी 80 से 90 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी चल रही है। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मनाली में पर्यटकों की अच्छी भीड़ जुटी है। कुल मिलाकर 90 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी चल रही है। पर्यटन निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओकटा ने बताया कि पर्यटन निगम के सभी होटल पैक चल रहे हैं। आगामी दिनों में भी पर्यटकों के आने का सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--



मनाली में सुरक्षा के कड़े प्रबंध

पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए मनाली में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। यातायात नियंत्रण के लिए 150 से अधिक पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। यातायात नियंत्रण के लिए मनाली को आठ सेक्टर में बांटा गया है। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि मनाली आने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed