फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   तेरह कब्जों की फिर से होगी निशानदेही

तेरह कब्जों की फिर से होगी निशानदेही

Fri, 14 Dec 2018 07:07 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Fri, 14 Dec 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
तेरह कब्जों की फिर से होगी निशानदेही
अतिक्रमण हटाते - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। भुंतर-रामशिला मेजर डिस्ट्रिक रोड (एमडीआर) के दोनों ओर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम में 13 मकानों की फिर से निशानदेही की जाएगी। लोनिवि कुल्लू ने पहले चरण के अवैध कब्जों को हटाने का काम पूरा कर दिया है।

कई लोगों ने शुक्रवार को भी स्वयं ही अवैध कब्जों को तोड़ दिया। टिकरा बावड़ी से लेकर गांधीनगर तक इन 13 अवैध कब्जों को लेकर लोनिवि ने आशंका जताई है। ऐसे में विभाग दोबारा से राजस्व विभाग का सहयोग लेकर पैमाइश करेगा। इसके बाद अगली कार्रवाई होगी। लोनिवि कुल्लू के सहायक अभियंता विनय हाजरी ने कहा कि टिकरा बावड़ी से लेकर गांधीनगर तक 13 मकानों की निशानदेही का मिलान नहीं हो रहा है। ऐसे में विभाग ने फिर से निशानदेही करने का निर्णय लिया है। उधर, लोनिवि बंजार अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले मेजर डिस्ट्रिक रोड पर 17 दिसंबर से डोजर चलाएगा। विभाग ने भुंतर से टिकरा बावड़ी तक 116 कब्जाधारियों को नोटिस दिए थे। इसमें कई लोगों ने स्वयं ही कब्जा छोड़ दिया है। लेकिन 40 से 50 लोगों की ओर से किए कब्जे पर अब डोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस पहरे के कड़े बीच में सोमवार से कब्जों को हटाया जाएगा। लोनिवि भुंतर के सहायक अभियंता एसके धीमान ने कहा कि 17 दिसंबर से मौहल से भुंतर के बीच अवैध कब्जों पर डोजर चलेगा। इसके लिए पुलिस सुरक्षा मांगी गई थी, जो मंजूर हो गई है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश हाईकोर्ट ने भुंतर से रामशिला तक बने मेजर डिस्ट्रिक रोड (एमडीआर) के किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाने के आदेश दिए हैं। निशानदेही में कई रिहायशी मकान, होटल व दुकान अवैध कब्जे में पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed