{"_id":"5b645ca14f1c1b31388b47ae","slug":"81533303969-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनरक्षक पर हमले के आरोप में एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वनरक्षक पर हमले के आरोप में एक गिरफ्तार
Updated Fri, 03 Aug 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। अवैध कटान रोकने गए वनरक्षक पर दिनदहाड़े हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वनरक्षक की ओर से सभी सबूत पुलिस को सौंपे गए हैं। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को वीरवार देर शाम उसके गांव के पास गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
घटना के बाद से आरोपी भूमिगत हो गया था, जबकि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की भी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी से मामले को लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है और अन्य वन कटान को लेकर भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अन्य कश्मीरी युवाओं को नग्गर से अपने साथ ले गया था। हालांकि आरोपी उन्हें नहीं जानने की बात कह रहा है। आरोपी की पहचान भीमी राम निवासी गांव बरनोट तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है। वन मंत्री के हलके में पतलीकूहल क्षेत्र के नथान बीट में वन विभाग की एक टीम गत मंगलवार दोपहर को गश्त कर रही थी। इस बीच फिथीकर्ग जंगल में वनरक्षक विकास चंद निवासी चौंग जिला कुल्लू पर वन काटू ने हमला कर दिया था, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद वन काटू फरार चल रहे थे। अब मामले में एक गिरफ्तारी हुई है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों का भी पता लगाया जा रहा है।