{"_id":"5ba3ee52867a557f195f4332","slug":"61537470034-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में हुई डकैती के मामले में एसओजी ने की सराफ से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरठ में हुई डकैती के मामले में एसओजी ने की सराफ से पूछताछ
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार (रामपुर)। मेरठ में हुई डकैती के मामले में पकड़े गए स्वार के एक बदमाश की निशानदेही पर मेरठ एसओजी ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर नगर के एक सराफ से पूछताछ की। पुलिस की इस कार्रवाई से सराफ कारोबारियों में हड़कंप मच गया। वह एकत्र होकर कोतवाली पहुंच गए। सराफ से हुई एक घंटे की पूछताछ के बाद एसओजी टीम ने उसे परिजनों की सुपुर्दगी में सौंपकर बदमाश को अपने साथ ले गई।
कुछ दिन पूर्व मेरठ में बदमाशों द्वारा की गई डकैती की वारदात के मामले में मेरठ एसओजी टीम ने स्वार कोतवाली क्षेत्र से काफी समय से फरार चल रहे नगर के पंजाबी कालोनी निवासी रिजवान बॉबी को डकैती के मामले में गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाश ने एसओजी टीम को नगर के एक सराफ मोहित गुप्ता को सोने-चांदी के आभूषण बेचने की बात कही है। जिस पर बुधवार की देर शाम मेरठ एसओजी टीम नगर निवासी बदमाश को साथ लेकर कोतवाली पहुंची। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर बदमाश की निशानदेही पर नगर की मुख्य बाजार गुरुद्वारे के सामने ज्वैलर्स की दुकान पर छापा मार कार्रवाई की। दुकान पर बैठे मोहित गुप्ता को कोतवाली ले आई। जैसे ही सूचना परिजनों सहित अन्य कारोबारियों को लगी तो हड़कंप मच गया और सभी एकत्र होकर कोतवाली पहुंच गए। बदमाश द्वारा दी गई जानकारी के बाद एसओजी टीम ने सराफ से लगभग एक घंटे तक पूछताछ की। बाद में लिखित में सराफ को परिजनों की सपुर्दगी में देकर बदमाश को साथ लेकर वापस लौट गई। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मेरठ एसओजी टीम ने पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर नगर के सर्राफ मोहित को पूछताछ की है। एसओजी टीम अभी भी जांच में जुटी है। सराफ को परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया है ।