फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अस्पताल में बच्ची को जिंदा छोड़कर भाग गए थे परिजन

अस्पताल में बच्ची को जिंदा छोड़कर भाग गए थे परिजन

Tue, 11 Sep 2018 11:19 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में बच्ची को जिंदा छोड़कर भाग गए थे परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की दूसरी मंजिल में बैंच पर छोड़ी गई नवजात बच्ची को जिंदा वहां रखा गया था। बच्ची के परिजनों ने पांच सितंबर की रात को अस्पताल की दूसरी मंजिल में लगे एक बैंच पर उसे रख दिया था। इसका खुलासा नवजात बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। अस्पताल में लगे कई सीसीटीवी कैमरे खराब निकले हैं। इससे नवजात को छोड़ने वाले लोगों को पता नहीं सका है। इससे अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। समय पर कैमरों को ठीक क्यों नहीं करवाया गया।
हालांकि पुलिस को अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों से अहम सुराग मिलने की उम्मीद थी। पुलिस ने कैमरों को खंगाला तो वारदात के ठीक सामने लगा कैमरा ही खराब निकला है। ऐसे में सात माह की नवजात बच्ची को अस्पताल छोड़ने वाले परिजनों व लोगों का पता लगाना पुलिस के आसान काम नहीं है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सीसीटीवी कैमरों के खराब होने पर शहरवासियों ने हैरानी जताई है। उल्लेखनीय है कि छह सितंबर सुबह क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की दूसरी मंजिल में सफाई कर्मचारी को कंबल के बीच रखी करीब सात माह की एक बच्ची का शव बरामद हुआ था। इससे पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया था और पूरे कुल्लू शहर में सनसनी फैल गई। लेकिन शुक्रवार को पुलिस को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बच्ची को जिंदा रख कर छोड़ने की बात सामने आई है। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि जांच में अस्पताल के कुछ कैमरे खराब पाए गए हैं। एसएचओ कुल्लू अशोक शर्मा ने कहा कि कैमरे खराब होने से पुलिस अभी तक वारदात को अंजाम देने वाले शख्स तक नहीं पहुंच पाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस की छानबीन जारी है।
विज्ञापन


कैमरों को खंगाल रही पुलिस : शालिनी
एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में सुराग नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस ढालपुर और अन्य जगह लगे पुलिस के कैमरों को खंगाल रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed