{"_id":"5aeddc0a4f1c1b85028b83b4","slug":"41525537802-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखाड़ा बाजार में लाखों की चोरी के अाठ आरोपी मंडी में दबोचे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अखाड़ा बाजार में लाखों की चोरी के अाठ आरोपी मंडी में दबोचे
Updated Sat, 05 May 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। कुल्लू के अखाड़ा बाजार एवं ब्यासा मोड़ में हुई लाखों की चोरी कर फरार हुए आरोपियों में से आठ को पुलिस ने दबोच लिया है।
पुलिस ने आठ घंटे के भीतर ही चोरी की वारदात को सुलझाने में सफलता पाई है। सभी आठ लोगों को मंडी के एक होटल से पकड़ा है जहां वे सभी आराम कर रहे थे। पुलिस ने सभी लोगों को कुल्लू लाकर केस दर्ज कर दिया है। जानकारी के अनुसार अखाड़ा बाजार में एक ज्वेलर दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने दो किलो चांदी और 50 ग्राम सोने चुरा लिया। इसके साथ ब्यासा मोड़ में एक सेमसंग शॉप का भी ताला तोड़कर यहां 40 सेमसंग के मोबाइल फोन चुरा लिए। चोरी की घटना का पता शनिवार सुबह चला जब दुकान खोलने के लिए मालिक दुकान पहुंचा। दुकान का शटर टूटा देख कर हैरान रह गया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएचओ कुल्लू अशोक शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और दुकानदारों के बयान दर्जकर जांच शुरू की। मौके पर पुलिस को किसी तरह का सबूत नहीं मिला है। ऐसे में चोरी किए गए मोबाइल में से एक फोन ऑन होने का पुलिस को ठोस सबूत हाथ लगा। इसके आधार पर एचएसओ कुल्लू ने जांच आगे बढ़ाई और फोन की लोकेशन मंडी के एक होटल में पाई गई। इसके बाद सब इंस्पेक्टर नागदेव की अगवाई में पुलिस की एक टीम तुरंत मंडी रवाना हुई और सभी लोग एक होटल में पाए गए। उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि अखाड़ा बाजार व ब्यासा मोड़ में हुई चोरी के मामले को सुलझा लिया है। आठ लोगों को मंडी स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्त्रिस्या शुरू कर दी है।
ये आरोपी गिरफ्तार
चोरी की इस वारदात में पुलिस ने औधी अख्तर पुत्र जलालुदीनए राजू दास पुत्र मुसाफिर दासए मुमताज अहमद पुत्र सोहेल अहमदए ललन कुमार पुत्र विश्वनाथ दासए मोहम्मद उसमान पुत्र हारून मियांए राज कुमार पुत्र उमाकांत और संदीप कुमार पुत्र वासुदेव प्रसाद सभी पूर्वी चंपारण बिहार के रहने वाले हैं। एमडी साहेल पुत्र नूर हसन पश्चिम चंपारण का है।