{"_id":"5aa7dcae4f1c1b4d0a8b4a57","slug":"31520950446-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कटान मामले में अज्ञात लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध कटान मामले में अज्ञात लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर
Updated Tue, 13 Mar 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध कटान मामले में अज्ञात
लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर
अब वन माफिया को ट्रेस करने में जुटा वन विभाग
जगह-जगह दी जा रही है दबिश, कार्रवाई से हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। वन मंडल बंजार की बंदल बीट में अवैध कटान मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद अब वन विभाग पुलिस के साथ मिलकर वन माफिया को ट्रेस करने में जुट गया है। इसके लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद वन माफिया में हड़कंप मच हुआ है।
बंदल बीट में वन माफिया ने दर्जनों हरे पेड़ों पर आरी चला दी थी। ‘अमर उजाला’ द्वारा मामला उजागर करने के बाद वन माफिया ने जंगल में सुबूत मिटाने के लिए हरे ठूंठों को भी जला दिया था। वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर अवैध कटान वाली जगह का निरीक्षण किया गया। डीएफओ को सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अवैध कटान को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है। इधर, मंगलवार को भी बंदल बीट के झुटली कलवाला जंगल का पुलिस व वन विभाग ने निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध रूप से काटे हुए पेड़ों का जायजा लिया। डीएफओ बंजार प्रवीण ने कहा कि बंदल बीट में हुए अवैध कटान को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अवैध कटान को अंजाम देने वाले लोगों को पकड़ने के लिए जगह-जगह पर दबिश की जा रही है। इसके लिए टीमें बनाई गई हैं। अवैध कटान में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।
आरा मशीन में अवैध चरान पर एफआईआर
कुल्लू। जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर के साथ लगते खोखण में एक आरा मशीन में अवैध लकड़ी के चरान पर एक शख्स के खिलाफ भुंतर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। वन विभाग की टीम ने आरा मशीन में छापेमारी कर 9 फ्रेमों सहित 2 नग बरामद किए थे। इसके बाद आरा मशीन को सील किया भी किया गया था। डीएफओ पार्वती हीरा लाल राणा ने कहा कि आरा मशीन सील करने के साथ व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अवैध गतिविधियों में पाए जाने पर आरा मशीन का लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा।