{"_id":"5a2e98be4f1c1b78548c283f","slug":"31513003198-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से मलबा डंप करने पर एनएचएआई को पांच लाख जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध रूप से मलबा डंप करने पर एनएचएआई को पांच लाख जुर्माना
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
forest
- फोटो : google
कुल्लू। भुंतर से रामशिला में फोरलेन निर्माण के दौरान अवैध रूप से जगह-जगह मलबा डंप करने पर वन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। वन विभाग ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को अवैध डंपिंग पर पांच लाख बतौर जुर्माने का नुकसान बिल भेज दिया है। जिसे वसूला जाएगा।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के सख्त रवैये के बाद वन विभाग चौकस है और लगातार फोरलेन निर्माण के दौरान वन संपदा को कोई नुकसान पहुंचाने को लेकर गश्त कर रहा है। विभागीय कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। मनाली लेफ्ट बैंक सड़क पर भुंतर से रामशिला तक इन दिनों फोरलेन निर्माण कार्य जोरों पर है। कुछ दिन पहले फोरलेन निर्माण के दौरान निकल रहे मलबा को अवैध रूप से जगह-जगह डंप किया जा रहा था। गश्त के दौरान मामला संज्ञान में आने पर डीएफओ डॉ नीरज चड्ढा ने एनएचएआई को नोटिस भेज जबाव तलब किया था। हालांकि अभी तक नोटिस का जवाब नहीं मिल पाया है, लेकिन वन विभाग ने वन संपदा को हुए नुकसान का बिल एनएचएआई को भेज दिया है। नियमानुसार निर्धारित डंपिंग साइट में ही मलबा डंप किया जा सकता है, लेकिन काम पर लगी मशीनरी जगह-जगह धड़ल्ले से ही डंप कर रही थी। जिससे वन संपदा समेत नदी को नुकसान हो रहा था। इधर, डीएफओ कुल्लू डॉ नीरज चड्ढा ने बताया कि भुंतर से रामशिला फोरलेन निर्माण से निकले मलबे की अवैध डंपिंग पर एनएचएआई को नुकसान बिल भेज दिया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।