{"_id":"5b5dc3404f1c1b764d8b56a8","slug":"181532871488-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर ने अधिकारी के खाते से उड़ाए 25 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर ने अधिकारी के खाते से उड़ाए 25 हजार
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू में उच्च शिक्षा विभाग में तैनात एक अधिकारी के साथ 25 हजार रुपये की ठगी हो गई। बैंक में खाता बंद होने के नाम पर शातिर ने अधिकारी को चूना लगाया। शातिर ने अधिकारी के अकाउंट से 24999 रुपये निकाले गए। इसके बाद अधिकारी ने सदर थाना कुल्लू में उनके साथ ठगी होने की शिकायत की है। मामला 27 जुलाई का है।
पुलिस की दी शिकायत में अधिकारी ने कहा कि 27 जुलाई शाम करीब साढ़े पांच बजे उन्हें मोबाइल नंबर 9708415778 से फोन आया। एक व्यक्ति ने फोन पर कहा कि वह बैंक से बोल रहा और आपका एटीएम डेबिट कार्ड बंद कर दिया जाएगा। यदि आप उसे बचना चाहते है तो एटीएम कार्ड के अंतिम चार डिजिट बताएं। उन्होंने फोन करने वाले को डजिट नंबर और फोन पर आए ओटीपी नंबर को बता दिया। इसके तुरंत बाद उनके फोन पर 24999 रुपये डेबिट कार्ड के माध्यम से निकालने का संदेश आया। इसके बाद उन्हें इस ठगी का पता चला। उन्होंने समय रहते पंजाब नेशनल बैंक की हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया और अपने डेबिट को ब्लॉक करवा दिया। एसएचओ कुल्लू अशोक शर्मा ने कहा कि उनके पास करीब 25 हजार रुपये की ठगी होने की शिकायत आई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि लोग इस तरह से आने वाले फोन कॉल के झांसे में न आए। उन्होंने कहा कि लॉटरी, बैंकिंग आदि के नाम पर होने वाली ठगी से दूर रहे। पुलिस इस बारे में समय-समय पर लोगों को जागरूक कर रही है।