फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पार्वती नदी में गिरा वाहन एक की मौत, एक लापता

पार्वती नदी में गिरा वाहन एक की मौत, एक लापता

Mon, 20 Nov 2017 09:56 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
पार्वती नदी में गिरा वाहन एक की मौत, एक लापता
demo pic - फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू।
मणिकर्ण के सांगना पुल के पास सोमवार को जालंधर से आए सैलानियों की गाड़ी पार्वती नदी में गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि तीन को बचा लिया गया है। गाड़ी का चालक गाड़ी समेत लापता बताया जा रहा है।

हादसा सोमवार को करीब अढ़ाई बजे पेश आया। गाड़ी में चालक समेत पांच लोग सवार थे। मृतक की पहचान सौरभजोत सिंह नारंग पुत्र अमरजीत सिंह, 4 वाई 223 न्यू विजयनगर, जालंधर, पंजाब के रूप में हुई है। घायलों की पहचान जसवीर सिंह भूपराय पुत्र प्रकाश सिंह भूपराय, 13 न्यू देयोल नगर, नगोहर रोड जालंधर, राम आहुजा पुत्र चंद्रमोहन आहुजा एनएम 604 गोपालनगर जालंधर और सत्यम कश्यप पुत्र संजीव कुमार डब्ल्यूएक्स 77 नजतामनगर, जालंधर के रूप में हुई है। चालक गुरप्रीत घुगी निवासी जालंधर वाहन समेत लापता है।
विज्ञापन


पुलिस देर शाम तक उसकी तलाश करती रही लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जालंधर निवासी सभी लोग वाहन में मनाली घूमने आए थे। सोमवार को सभी कसोल से तोष घूमने जा रहे थे कि मणिकर्ण से करीब एक किलोमीटर आगे सांगना पुल के पास चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी सीधे पार्वती नदी में समा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के वक्त चार लोग छिटक कर नदी में गिर गए। इसमें तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जबकि एक व्यक्ति का शव मिला। वाहन और चालक का अभी तक कोई अता पता नहीं लग सका है। पुलिस ने देर शाम तक ढूंढने का प्रयास किया लेकिन भी सुराग नहीं मिल पाया है।


मामले की जांच कर रहे मणिकर्ण पुलिस चौकी के प्रभारी नंद लाल ठाकुर ने कहा कि पर्यटक पंजाब के जालंधर से मणिकर्ण घूमने आए थे। रविवार कोे सभी लोग कसोल ठहरे हुए थे। सोमवार दोपहर बाद सभी तोष गांव की ओर जा रहे थे तभी गाड़ी का चालक मणिकर्ण से करीब एक किलोमीटर आगे सांगना पुल के पास अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पार्वती नदी में जा समाई। कहा कि मामले की जांच की जा रही है। चालक का पता नहीं लग पाया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed