फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   टिपर की चपेट में आने से युवक की मौत

टिपर की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 27 Mar 2019 07:06 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Wed, 27 Mar 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
टिपर की चपेट में आने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। गड़सा घाटी के पालगी गांव में दो टिपर की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे गड़सा घाटी के पालगी गांव के पास युवक भी टिपर के साथ खड़ा था।

पालगी में खड़े करीब पांच से छह टिपर को आगे पीछे किया जा रहा था। इस दौरान युवक सड़क पर टिपर को पीछे करवा रहा था। उसी समय एक टिपर तेजी से आगे आया। ऐसे में युवक आगे से आ रहे और पीछे खड़े टिप्पर के बीच में आ गया। इससे वह घायल हो गया और उपचार के लिए तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंपा गया है। युवक की पहचान 19 वर्षीय तेजेंद्र राणा पुत्र राज कुमार निवासी तलोगी के रूप में हुई है। युवक की इस दर्दनाक मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि युवक चालक के साथ टिपर लेकर गया था। डीएसपी ने कहा कि भुंतर पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed