{"_id":"5d026fc4bdec226da243cbc9","slug":"15604407617-kullu-news52","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोठी के लिए मुद्रिका बस चलाने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कोठी के लिए मुद्रिका बस चलाने की मांग
विज्ञापन
अमर उजाला बयूरो
मनाली (कुल्लू)। गत वर्ष मनाली से कोठी के बीच चलाई गई मुद्रिका बस सेवा के बंद होने से लोगों में रोष है। मनाली गांव के साथ गोशाल, शनाग, बरुआ, पलचान तथा कोठी के बीच चलने वाली बस का लाभ ऊझी घाटी के छह गांवों के लोगों को मिलता था।
लोगों का कहना कि सड़क पूरी तरह से दुरुस्त है। इसके बावजूद बस को नहीं चलाया जा रहा है। गांववासी टेक चंद ठाकुर, मेहर चंद ठाकुर, देवी राम तथा पन्ना लाल ने कहा कि मुद्रिका बस नहीं चलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को ऑटो और टैक्सी का भारी भरकम किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। बस अड्डा इंचार्ज मनाली प्रदीप शर्मा ने बताया कि गांव के लोगों ने बस चलाने की मांग की थी। लेकिन लोक निर्माण विभाग की ओर से अभी तक इस सड़क को पास नहीं किया है। जैसे ही सड़क क्लीयरेंस का सर्टिफिकेट मिलेगा तो बस शुरू कर दी जाएगी।