{"_id":"5ced4d40bdec220750609436","slug":"15590557282144-kullu-news90","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारा-144 मामले में पुलिस ने पांच आरोपी किए गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
धारा-144 मामले में पुलिस ने पांच आरोपी किए गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/बंजार। उपमंडल बंजार के देवता मार्कंडेय ऋषि के मंदिर बला में धारा 144 के उल्लंघन मामले में पुलिस ने मंगलवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद बंजार में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में पुलिस ने निजी मुचलके पर आरोपियों को रिहा कर दिया।
बंजार के बलागाड़ मंदिर में धारा-144 के उल्लंघन मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। मंदिर में धारा-144 के उल्लंघन किए जाने को लेकर पुलिस की ओर से स्थानीय लोगों के बयान भी दर्ज किए किए गए थे। इसके बाद मामले में आरोपियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई थी। चारों तरफ से बन रहे दबाव के बाद आखिरकार पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर बंजार में चर्चाओं का माहौल है। गौर रहे कि शनिवार को बला गांव में देवता मार्कंडेय ऋषि के कारकूनों ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में कहा था कि लाहुंड के देवता को कारकूनों ने मंदिर में लाया, जबकि यहां पर धारा 144 लगी हुई है। इस संबंध में बंजार थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार करने के बाद निजी मुचलके पर छोड़ा गया है। मामले की जांच चल रही है।