{"_id":"5ced4d3dbdec22071c2e0814","slug":"155905572518-kullu-news160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे के थानों से मांगी युवती की मिसिंग रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सूबे के थानों से मांगी युवती की मिसिंग रिपोर्ट
विज्ञापन
अमर उजाला बयूरो
मनाली (कुल्लू)। मनाली के जोगनी वाटर फाल में गत रविवार को एक युवती की हत्या के बाद मिले शव की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है। चार दिन बाद भी मनाली में सनसनी का माहौल है। पुलिस ने युवती का मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवा दिया है। लेकिन पहचान नहीं होने से पुलिस के लिए केस को सुलझाना कठिन होता जा रहा है।अब मनाली पुलिस ने सूबे के सभी थानों से किसी युवती व महिला के लापता होने की रिपोर्ट मांगी है।
मनाली पुलिस शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। इसके बावजूद कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लग पाया है। एसएचओ मनाली मोहन रावत ने बताया कि युवती का पोस्टमार्टम करवा दिया है। युवती कौन है और उसकी हत्या किसने की इसका खुलासा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि युवती की पहचान के लिए प्रदेश के सभी थानों से मिसिंग रिपोर्ट फोटो के साथ मांगी है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सबसे पहले युवती की पहचान करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि हत्या के आरोपी जितने भी शातिर हो, वे कानून से नहीं बच पाएंगे।