{"_id":"5c4f1534bdec2208b000f20f","slug":"141548686644-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ व्यासर में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोहन लाल (35) पुत्र खेम चंद निवासी गांव व डाकघर व्यासर, जिला कुल्लू ने रविवार को जहरीला पदार्थ खाया।
शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों के ब्यान भी दर्ज किए। मृतक के परिजनों ने मौत को लेकर किसी प्रकार का संदेह नहीं जताया है। गौर रहे कि महज पांच दिनों के अंदर जहर खाने का दूसरा मामला है। तीन दिन पहले भी रायसन के खारका गांव में एक युवती की गलती से जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। उधर, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि व्यासर में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।