फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   लारजी डैम में मिली कार, दो लोगों के डूबने की आशंका

लारजी डैम में मिली कार, दो लोगों के डूबने की आशंका

Mon, 29 Jan 2018 10:43 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
लारजी डैम में मिली कार, दो लोगों के डूबने की आशंका
- फोटो : amarujala
कुल्लू/बंजार। जिला कुल्लू के लारजी स्थित डैम में सोमवार दोपहर को एक कार मिली। घटना में दो लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। कार में सवार लापता महिला व चालक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार शाम कार को डैम से बाहर निकाला। पुलिस ने केस दर्जकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। गोताखोर नहीं बुलाने पर चालक पक्ष के लोगों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सोमवार को भुंतर पुलिस और लापता महिला के परिजन लारजी के आसपास उनकी तलाश कर रहे थे। इस दौरान उन्हें लारजी डैम में एक कार दिखी। शक होने पर परिजन व पुलिस ने सबसे पहले लारजी डैम का पानी कम करवाया और बाद में क्रेन से डैम में गिरी कार को बाहर निकाला। लेकिन कार में कोई व्यक्ति नहीं मिला। हालांकि कार मालिक और लापता महिला के पति मुकंद लाल निवासी माहिश ने मौके पर गाड़ी की शिनाख्त की। उन्होंने कहा कि गाड़ी में उनकी पत्नी व चालक सवार था और वह 24 जनवरी की शाम को सैंज से वापस कुल्लू आ रहे थे। कार निकालने के बाद पुलिस व परिजनों ने डैम किनारों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लग पाया। ऐसे में अब पुलिस ने गोताखोर बुलाए हैं जो मंगलवार को डैम में लापता लोगों की तलाश करेंगे। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed