{"_id":"5c696353bdec2253a33c5c16","slug":"111550410579-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाई खाने से बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवाई खाने से बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के पास शांगरीबाग में एक महिला की दवाई लेने के बाद अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसे कुल्लू अस्पताल पहुंचाया। यहां पर उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमीरपुर निवासी महिला पिछले कुछ समय से परिवार के साथ शांगरीबाग में रह रही थी। महिला हार्ट की मरीज थी। वह इसकी दवाइयां भी खा रही थी। शनिवार को भी उसने दवाइयां खाई और फिर उसकी तबीयत बिगड़ गई। यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला ने दवाइयों का ओवर डोज लिया हो, जिससे उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। बहरहाल घटना के बाद महिला के परिजन सदमे में हैं। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि महिला हमीरपुर की रहने वाली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।