{"_id":"5fde0a198ebc3e3fbe0ec45e","slug":"crime-kullu-news-sml3550121189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी की फेसबुक आईडी हैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी की फेसबुक आईडी हैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। सेवानिवृत्त एक पुलिस कर्मी की फेसबुक आईडी हैक होने का मामला सामने आया है। फेसबुक आईडी हैक करने के बाद हैकर मैसेंजर से कई लोगों से पैसों की डिमांड कर रहा है। कई लोगों को हैकर पुलिस कर्मी की आईडी से मैसेज भेज चुका है।
पुलिस कर्मी की ओर से पैसों की डिमांड करने के बाद कई लोग हैरान भी हैं। हालांकि फेसबुक अकाउंट को डिलिट करने के लिए पुलिस ने फेसबुक को पत्र लिखा है। हैकर पूर्व पुलिस कर्मी के इस फेसबुक अकाउंट का पूरी तरह से गलत इस्तेमाल कर रहा है। 17 दिसंबर के दिन भी हैकर ने किसी को मैसेज कर उनसे 20000 रुपये की डिमांड की हुई थी। इसमें हैकर ने यह हवाला दिया था कि उसके दोस्त की एक लड़की है जो अस्पताल में दाखिल है, उसकी सहायता करनी है। सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी ने जब पुलिस में इसकी सूचना दी तो पता चला। इसके साथ 18 दिसंबर को भी हैकर ने पुलिस कर्मी के फेसबुक अकाउंट से पैसे मांगने का क्रम जारी रखा। इस संबंध में एसपी गौरव सिंह ने कहा कि फेसबुक को इस अकाउंट को डिलीट करने के लिए पत्र भेजा गया है। जल्द ही यह फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया जाएगा। उन्होंने फेसबुक अकाउंट हैक कर इस प्रकार से ठगी करने वाले शातिरों से सावधान रहने की अपील की है। अगर कोई इस तरह से पैसे मांगता है तो न दें। बैंक से संबंधित ओटीपी व डिटेल भी किसी के साथ सांझा न करें।