{"_id":"5f35665b8ebc3e3ce407b163","slug":"crime-kullu-news-sml3416294198","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा पूर्व सीएम धूमल की शिलान्यास पट्टिकाओं से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा पूर्व सीएम धूमल की शिलान्यास पट्टिकाओं से छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंज (कुल्लू)। बंजार विस क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की सरकार के समय हुए उद्घाटन और शिलान्यास की पट्टिकाओं के साथ सिलसिलेवार छेड़छाड़ की जा रही है। इसको लेकर भाजपा के लोगों ने रोष जताया है। कहीं धूमल की शिलान्यास पट्टिकाओं को तोड़ा गया है तो कहीं से पट्टिकाएं गायब हैं। अपनी ही सरकार में पूर्व सीएम के नाम वाली पट्टिकाओं की सुरक्षा नहीं हो रही है।
चर्चा है कि आखिर पूर्व सीएम की शिलान्यास और उद्घाटन पट्टिकाओं से छेड़छाड़ क्यों की जा रही है। हाल ही में सैंज हाईड्रो प्रोजेक्ट में पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल की उद्घाटन पट्टिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। वहीं लारजी की ट्रैफिक टनल में भी उद्घाटन पट्टिका में कालिख पोती गई। ताजा मामला बंजार विस की सैंज घाटी में सामने आया है। यहां वर्ष 2012 में आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव में लगी पूर्व सीएम के नाम वाली पट्टिका ही गायब हो गई है। पूर्व सीएम की पट्टिकाओं से छेड़छाड़ होने पर बंजार भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चुनीलाल ठाकुर, प्रदेश भाजपा के पूर्व कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर, पूर्व महामंत्री मोतीराम ठाकुर, तापेराम ठाकुर, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र मंहत, पूर्व शक्ति केंद्र अध्यक्ष नीरत राम ठाकुर और रोशन लाल ने नाराजगी जताई है। डीएफओ बंजार प्रवीण ठाकुर ने कहा कि पूर्व सीएम की उद्घाटन पट्टिका के गायब होने के मामले की जांच होगी और पट्टिका को फिर से स्थापित किया जाएगा।