{"_id":"5e3c38c08ebc3ee5dc1d7e86","slug":"crime-kullu-news-sml3234759152","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर-मणिकर्ण सड़क में डेढ़ किलो चरस के साथ धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुंतर-मणिकर्ण सड़क में डेढ़ किलो चरस के साथ धरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिले में नशे का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। अभी दो दिन पहले बजौरा में एक विदेशी से चार किलो चरस बरामद की गई थी। वहीं, बुधवार को भी एक नेपाली महिला से जरी में डेढ़ किलो चरस पकड़ी थी और अब पुलिस ने भुंतर के समीप मणिकर्ण सड़क पर सिउंड में नाकाबंदी के दौरान पंजाब के एक व्यक्ति को डेढ़ किलो चरस के साथ पकड़ा है। व्यक्ति वर्तमान में सरसाड़ी में रह रहा था। वीरवार को पुलिस ने पैदल आ रहे इस शख्स को तलाशी के लिए रोका तो उसके पास डेढ़ किलो चरस की खेप बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को भुंतर-मणिकर्ण सड़क के तहत आने वाले सिउंड में भुंतर पुलिस की एक टीम नाका लगाकर बैठी थी। इस दौरान सामने से आ रहे मोहन लाल (41) पुत्र बिहारी लाल, गांव झंडूपुर, जिला नवांशहर, पंजाब को तलाशी के लिए रोका गया। पुलिस को देखकर आरोपी कुछ घबरा गया। इसके बाद पुलिस को शख्स पर शक हुआ। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से डेढ़ किलो चरस बरामद की गई। वहीं, व्यक्ति की गिरफ्तारी को लेकर चर्चाओं का माहौल है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने मणिकर्ण सड़क पर पैदल आ रहे एक व्यक्ति से तलाशी के दौरान डेढ़ किलो चरस पकड़ी है। आरोपी चरस को भुंतर शहर पहुंचाने की फिराक में था। उन्होंने कहा कि आरोपी जल्लुग्रां के तहत आने वाले सरसाड़ी में रह रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने चरस कहां से खरीदी थी? इसे अब कहां पर बेचा जाना था? उन्होंने कहा कि चरस की तस्करी में और लोगों के शामिल होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। गौरव सिंह ने कहा कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।