{"_id":"ba6a934c272919a8ba9cc81955b4daf3","slug":"crime-in-kullu-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी-जरी में सवा किलो चरस बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी-जरी में सवा किलो चरस बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 19 Feb 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आनी और सदर थाना के तहत आने वाले स्थान जरी में तीन लोगों को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने करीब सवा किलो चरस बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एएसपी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आउटर सराज आनी और जरी में चरस पकड़े जाने पर केस दर्ज किया गया है। आनी में पुलिस ने एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका तो तलाशी लेने में उसमें रखी 850 ग्राम चरस बरामद हो गई। वहीं कार में बैठे पंजाब के भटिंडा निवासी जगतार और सेवक राम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
उधर, जरी में पुलिस नियमित गश्त पर थी तो पैदल आ रहे एक शख्स को पुलिस ने शक के आधार पर रोका और उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 306 ग्राम चरस बरामद हो गई। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ गैर जमानती एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपियों ने चरस किससे खरीदी और इसे कहां बेचा जाना था?
विज्ञापन