फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Counseling tomorrow for admission in LEET, PAT

Kullu News: लीट, पैट में प्रवेश के लिए कल काउंसलिंग

Mon, 16 Sep 2024 05:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
Counseling tomorrow for admission in LEET, PAT
बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान कुल्लू में इंजीनियरिंग कोर्स की रिक्त सीटें भरी जाएंगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान कुल्लू (सेउबाग) में लेटरल एंट्री (लीट) और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम (पैट) की संस्थागत काउंसलिंग की जाएगी। संस्थागत काउंसलिंग के जरिये लीट और पैट में चल रही रिक्त सीटों को भरा जाएगा। बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में ऑटो मोबाइल और सिविल इंजीनियरिंग की रिक्त सीटों को भरने के लिए अब संस्थागत काउंसलिंग की जाएगी। तकनीकी शिक्षा निदेशालय सुंदरनगर ने लीट और पैट के लिए संस्थागत काउंसलिंग की तिथि निर्धारित कर दी है। इसके चलते राजकीय बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान कुल्लू में 17 सितंबर को संस्थागत काउंसलिंग होगी।
राजकीय बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान कुल्लू में लीट और पैट में ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए आवेदन मांगे गए थे। इनमें सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की सीटें ऑनलाइन और स्पॉट काउंसलिंग के जरिये भरी गई हैं, लेकिन ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग में अभी कुछ सीटें रिक्त हैं। इनके लिए अब संस्थागत काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन

राजकीय बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान कुल्लू के प्राचार्य नीरज उप्पल ने कहा कि तकनीकी शिक्षा निदेशालय सुंदरनगर ने 17 सितंबर को संस्थान में संस्थागत काउंसलिंग के लिए तिथि निर्धारित की है। इसमें ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग में लीट और पैट की रिक्त सीटों के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed