{"_id":"66a257f83600964d550b1172","slug":"councilors-should-dispose-of-garbage-at-their-own-level-pankaj-kullu-news-c-89-1-ssml1015-127480-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद अपने स्तर पर करें कूड़ा निष्पादन : पंकज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद अपने स्तर पर करें कूड़ा निष्पादन : पंकज
विज्ञापन
समस्या का विचार-विमर्श कर निकाला जाएगा हल
कूड़ा न लिए जाने से बढ़ रही शहर वासियों की परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। नगर पंचायत बंजार की नई डंपिंग साइट की प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है। जब तक स्थायी समाधान नहीं हो जाता, तब तक सभी वार्डों के पार्षद कूड़े का अपने स्तर पर निष्पादन करें। यह बात उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने नगर पंचायत बंजार के जनरल हाउस में कही।
नगर पंचायत ने जनरल हाउस शहर वासियों की समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से रखा। शहर में सबसे बड़ी समस्या कूड़े का उचित निष्पादन न होना है। पिछले दस दिनों से नगर पंचायत बंजार के सात वार्डों सहित नगर बंजार के व्यापारिक दुकानों से कूड़ा नहीं उठा है। ऐसे में जनरल हाउस का आयोजन कर कूड़ा निष्पादन के लिए सभी से सुझाव मांगे गए, पर समस्या का समाधान अभी नहीं निकल पाया।
हाउस में कूड़ा फेंकने के लिए जो अस्थायी डंपिंग साइट बनाई गई है, कुछ समय तक उसी साइट पर कूड़ा फेंका जाएगा। विरोध करने वाले लोगों के साथ विचार कर उन्हें समझाया जाएगा। इस संबंध में नगर पंचायत बंजार की अध्यक्ष आशा शर्मा ने कहा कि कूड़ा संयंत्र केंद्र रांगड़ी में कूड़ा नहीं लिया जा रहा है, जिसके कारण पंचायत की परेशानी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत जल्द नई डंपिंग साइट का चयन करेगी। इस दौरान उपाध्यक्ष प्रकाश वशिष्ठ, सचिव हर्षित शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद