फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Corporation's Khatara bus now parked in Lahaul's Karga

Kullu News: अब लाहौल के कारगा में खड़ी हो गई निगम की खटारा बस

Sat, 10 Jun 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 10 Jun 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Corporation's Khatara bus now parked in Lahaul's Karga
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। एचआरटीसी केलांग डिपो की बसें रास्ते में ही हांफने लगी हैं। शनिवार शाम 5:30 बजे केलांग से उदयपुर के लिए रवाना बस केलांग बस अड्डे से करीब आठ किमी दूर कारगा में बीच सड़क खड़ी हो गई। इससे पहले शुक्रवार को ही सरकाघाट से उदयपुर आ रही एक अन्य बस भी सोलंग वैली के पास टायर पंक्चर होने से खड़ी हो गई। बाद में बस की सवारियों को दूसरी बस में बिठाकर केलांग भेजा गया। इसके बाद शाम के वक्त केलांग से 5:30 बजे उदयपुर के लिए भेजी बस कारगा के पास खड़ी हो गई। इसे बस में बैठी में करीब 20 सवारियां परेशान हुईं। यात्रियों ने कहा कि बस की हालत ही खराब थी तो बस को केलांग से क्यों भेजा गया। कई यात्रियों को इस बस में दूरदराज के गांवों में जाना है। त्रिलोकनाथ जाने वाले यात्री राहुल व सुरेश ने बताया कि खराब और खटारा बसों को भेजकर लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। रात के समय में वह कैसे अपने घर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

कारगा के पास बस खराब होने के 30 मिनट बाद निगम ने केलांग से दूसरी बस भेजी। उसके बाद यात्रियों को उदयपुर के लिए रवाना किया। बस में बैठे कई यात्री देर रात को अपने घर पहुंच हैं। एचआरटीसी केलांग के क्षेत्रीस प्रबंधक अंशित शर्मा ने कहा कि तकनीकी खराब के कारण खराब हुई बस की सयारियों को केलांग से दूसरी बस में भेज कर गंतव्य तक पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


........संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed