{"_id":"5f2058368ebc3e637f2bbc7c","slug":"corona-kullu-news-sml3398937192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति कुल्लू पहुंचे बिहार, उत्तराखंड के युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति कुल्लू पहुंचे बिहार, उत्तराखंड के युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। पर्यटकों के लिए सरकार की ओर से प्रदेश की सीमाएं खोलने के बाद अब बाहरी राज्यों से लोग बिना अनुमति लिए हिमाचल आने लगे हैं। जिला में उत्तराखंड और बिहार के युवक बिना अनुमति के ही कुल्लू पहुंच गए। लेकिन वह पुलिस की नजर से नहीं बच पाए। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते उन्हें संस्थागत क्वारंटीन कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड का एक युवक बिना अनुमति के शिमला पहुंच गया। इसके बाद वह बस से शिमला से कुल्लू पहुंचा। लेकिन युवक पुलिस को कुल्लू में आने की कोई परमिशन नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने उसे संस्थागत क्वारंटीन किया। बिहार का एक युवक भी बिना परमिशन कुल्लू पहुंचा। पुलिस ने जब उससे कागज मांगे तो कुछ नहीं दिखा पाया। उधर, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पड़ोसी राज्य उत्तराखंड और बिहार के युवक बिना परमिशन के ही कुल्लू पहुंच गए थे। पुलिस के दस्तावेज मांगने पर वह पुलिस को कोई भी कागज पेश नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाते हुए उन्हें 14 दिन के लिए संस्थागत क्वारंटीन कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस बाहरी राज्यों से आने वालों पर कड़ी निगरानी रख रही है।