फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   corona case

विदेशों से कुल्लू पहुंचे 20 लोगों के किए आरटीपीसीआर टेस्ट

Sun, 26 Dec 2021 12:36 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
corona case
कुल्लू। जिला स्वास्थ्य विभाग कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट से निपटने के लिए तैयार है। पॉजिटिव मरीजों के उपचार के लिए 200 बिस्तरों की सुविधा है। विदेशों से आ रहे लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। एक सप्ताह क्वारंटीन रहने के बाद आरटीपीआर टेस्ट किए जा रहे हैं। कुल्लू में अब तक 66 लोग पहुंचे हैं। इनमें 20 लोगों के क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद सैंपल लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई हैं। एहतियातन जिले में रोजाना सैकड़ों लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। दस दिन में सात सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सैंपल को मेडिकल कॉलेज नेरचौक से जांच के लिए महाराष्ट्र के पुणे भेजा गया है। जिले में कोरोना से हालत सामान्य बने हुए हैं। वर्तमान में महज पांच सक्रिय मामले हैं। एहतियात के तौर पर विभागीय टीमें रोजाना पांचों स्वास्थ्य खंडों में लोगों के सैंपल ले रहीं हैं। विदेशों से पहुंच रहे लोगों को क्वारंटीन करने के साथ उनके आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं। पॉजिटिव आने पर ओमिक्रॉन वैरिएंट के लक्षणों की जांच के लिए सैंपल पुणे भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता ने कहा कि अब तक विदेशों से कुल्लू में 66 लोग पहुंचे हैं। इनमें क्वारंटीन अवधि पूरा कर चुके 20 लोगों के आरटीपीसीआर टेस्ट लिए गए हैं। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट से निपटने की तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन

--
टेस्ट पॉजिटिव आने पर पुणे में होगी जांच
स्वास्थ्य विभाग एहतियात के तौर पर लोगों के आरटीपीसीआर टेस्ट कर रहा है। इनकी पहले मेडिकल कॉलेज नेरचौक में जांच की जा रही है। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर सैंपल को ओमिक्रॉन वैरिएंट के लक्षण जांचने के लिए पुणे भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed