फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Controversy stopped... now association will be formed afresh, package system also closed

Kullu News: थमा विवाद... अब नए सिरे से बनेगी एसोसिएशन, पैकेज सिस्टम भी बंद

Sun, 23 Feb 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 23 Feb 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Controversy stopped... now association will be formed afresh, package system also closed
28 दिन बाद सुलझा धुंधी और सोलंगनाला के पर्यटन कारोबारियों का मामला
विज्ञापन

स्नो ड्रेस वाले नहीं बना पाएंगे पैकेज, एसोसिएशन में नियमों के तहत होगा पंजीकरण
विधायक और प्रशासन की मध्यस्थता के कारण बनी दोनों पक्षों के बीच सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन स्थल सोलंगनाला और धुंधी में कार्य करने वाले पर्यटन और स्नो ड्रेस कारोबारियों के बीच चल रहा विवाद लगभग सुलझ गया है। नए सिरे से एक ही स्कीइंग एसोसिएशन बनने के बाद यह गतिविधि भी पर्यटकों के लिए शुरू कर दी जाएगी।
स्कीइंग करवाने के लिए एक ही एसोसिएशन बनेगी और नियमों के तहत पंजीकरण होगा। अब स्नो ड्रेस वाले पैकेज नहीं बना पाएंगे। हालांकि, प्रशासन और पर्यटन विभाग ने दस वर्ष पुराने स्नो ड्रेस के दाम बढ़ाने का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

27 जनवरी से यह विवाद चल रहा है। सोलंगनाला में कार्य करने वाले कारोबारियों ने एकजुट होकर साफ कहा कि पैकेज सिस्टम बर्दाश्त नहीं होगा। इससे पर्यटक खुद को ठगा सा महसूस कर रहा था। स्नो ड्रेस एसोसिएशन भी होना कार्य यथावत रखने पर अड़ी रही। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने दोनों पक्षों के साथ बैठक की, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। प्रशासन और पर्यटन विभाग ने भी दोनों पक्ष को आपस में बैठकर विवाद सुलझाने को कहा पर बात नहीं बनी। शनिवार को दोनों पक्षों के साथ प्रशासन की बैठक हुई थी। इसमें एसडीएम रमण कुमार शर्मा और जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा मौजूद रहीं। दोनों ने मध्यस्थता करते हुए रविवार से सोलंगनाला में स्कीइंग को छोड़कर तमाम गतिविधियां शुरू करवा दी हैं। इससे रविवार को सोलंगनाला में पर्यटकों ने विभिन्न गतिविधियों का लुत्फ लिया। जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा ने बताया कि विवाद सुलझा दिया है। अब स्नोड्रेस का पैकेज सिस्टम बंद कर दिया है। वे सिर्फ स्नोड्रेस का कार्य करेंगे। उनके स्नो ड्रेस के दाम बढ़ाए जाएंगे। स्कीइंग का कार्य दोनों पक्ष के लोग मिलकर करेंगे। इसके लिए एक ही एसोसिएशन कार्य करेगी। तमाम औपचारिकताओं के बाद स्कीइंग भी शुरू करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed