चार माह के लिए बंद होगा हाईवे-305 का मरम्मत कार्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 10280 फुट ऊंचे जलोड़ी दर्रे से होकर गुजरने वाले 97 किलोमीटर लंबे औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 का मरम्मत कार्य चार माह के बंद हो जाएगा। सर्दी के मौसम में घियागी से लेकर कोटनाला तक करीब 20 किलोमीटर में कामकाज पूरी तरह से ठप होगा। यह भाग ही हाईवे-305 का सबसे खराब और अति संवेदनशील माना जाता है। राष्ट्रीय उच्चमार्ग प्राधिकरण 97 किलोमीटर हाईवे की मरम्मत पर करीब 62 करोड़ की राशि खर्च कर रहा है। इसमें 43 करोड़ बाह्य सराज आनी तथा 19 करोड़ बंजार की तरफ से खर्च किए जा रहे हैं। हालांकि एनएच अधिकारी 50 फीसदी तक हाईवे के मरम्मत का काम पूरा होने का दावा कर रहे हैं।
जलोड़ी दर्रा और इसके आसपास जाड़े के दिनों होने वाली भारी बर्फबारी से प्रभावित होने वाला मरम्मत कार्य का लंबा खिंचेगा। इसी साल अप्रैल-मई माह से शुरू हुए हाईवे के मरम्मत में अथॉरिटी औट-बंजार-आनी तथा सैंज तक दुर्घटनाग्रस्त व भूस्खलन प्रभावित जगहों पर डंगे लगाने के कार्य के अलावा निकासी नालियां, कटिंग, पैरापिट निर्माण, क्रैश बैरियर, सोलिंग व टारिंग का काम किया जाना है। कई जगहों पर निकासी नालियों, डंगे, टारिंग, पैरापिट और सोलिंग का काम युद्धस्तर पर चला है। इस संबंध में एनएच-305 के आनी स्थित सहायक अभियंता विकास गुप्ता ने कहा कि उनकी तरफ से सैंज से जलोड़ी दर्रा तक करीब 43 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सर्दी के दिनों दस किलोमीटर पर मरम्मत का काम तीन से चार महीने तक प्रभावित होगा। अथॉरिटी के एसडीओ बंजार विनोद शर्मा ने बताया कि शेष जगहों पर हाईवे का मरम्मत का कामकाज सर्दी में भी चलता रहेगा, लेकिन घियागी से जलोड़ी दर्रा के बीच दस किमी दायरे में अप्रैल माह तक नहीं हो पाएगा। यहां सर्दी खत्म होने पर ही काम शुरू होगा।