फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Construction work on the new temple of Devta Sharshahi Nag accelerates.

Kullu News: देवता शरशाही नाग के नए मंदिर का निर्माण कार्य तेज

Thu, 09 Jul 2026 09:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 09 Jul 2026 09:52 AM IST
विज्ञापन
Construction work on the new temple of Devta Sharshahi Nag accelerates.
कुल्लू। बाह्य सराज की ग्राम पंचायत गमोग के अधिष्ठाता देवता शरशाही नाग के नए मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। देवविधि के अनुसार 29 अप्रैल 2026 से शुरू हुए निर्माण कार्य में दो मंजिलें पूरी हो चुकी हैं, जबकि तीसरी मंजिल का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

काष्ठकुणी शैली में बन रहे इस भव्य मंदिर का निर्माण देवता के दोनों गढ़ों के लोगों के सहयोग से किया जा रहा है। मंदिर निर्माण में देवता के कारकून, हरियान और देवलू तन, मन और धन से योगदान देकर अपनी आस्था और एकजुटता का परिचय दे रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से निर्माण कार्य इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। उनका कहना है कि सभी के सहयोग से मंदिर का निर्माण निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारदार बसंत पाल, गोपाल चंद, जय पाल, लाल चंद, रघुवीर सिंह, नरोतम ठाकुर, शिव राम, तारा चंद, कर्म दास, बालक राम और कुंदन लाल ने बताया कि देवता के आदेशानुसार नए मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। अप्रैल में शुरू हुआ यह निर्माण कार्य एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है और इसके लिए सभी लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed