फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Construction of modern vegetable market started in Bandrol

बंदरोल में 12.32 करोड़ से ढाई साल में बनेगी आधुनिक सब्जी मंडी

Fri, 16 Apr 2021 10:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Construction of modern vegetable market started in Bandrol
पतलीकूहल (कुल्लू)। विश्व बैंक की मदद से जिला कुल्लू के बंदरोल में आधुनिक सब्जी मंडी बनेगी। इस सब्जी मंडी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जिला कुल्लू के किसानों-बागवानों को ढाई साल के भीतर एक भव्य सब्जी मंडी मिलेगी।
विज्ञापन

दशकों से सब्जी मंडी बनाने की मांग अब पूरी होने जा रही है। यहां से सब्जी मंडी किसी दूसरी जगह के लिए शिफ्ट नहीं की जाएगी, बल्कि किसानों-बागवानों की सुविधा के लिए यहां किराये पर करीब चार बीघा जमीन लेकर दुकानें लगाकर सेब, नाशपाती तथा प्लम की खरीदारी की जाएगी। 12.32 करोड़ की लागत से बन रही आधुनिक सब्जी मंडी में किसानों-बागवानों के साथ आढ़ती व व्यापारियों को सभी प्रकार की सुविधा मिलेगी। बागवान शेर सिंह, राम लाल, दुनी चंद, अमर सिंह, निका राम, श्याम लाल, किशन ठाकुर तथा मनोहर लाल का कहना है कि बंदरोल सब्जी मंडी में सालाना सेब सीजन में करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। पिछले दो दशकों से बागवान अपने उत्पादों को धूप व बारिश के बावजूद खुले में बेचने के लिए मजबूर थे। इसका नुकसान बागवानों के साथ व्यापारियों को भी उठाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि अब सब्जी मंडी का काम शुरू हो गया है। एपीएमसी कुल्लू के सचिव सुशील गुलेरिया ने कहा कि बंदरोल सब्जी मंडी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसका निर्माण कार्य ढाई साल में पूरा किया जाएगा। विश्व बैंक की मदद के से बन रही सब्जी मंडी कई सुविधाओं से लैस होगी। सब्जी मंडी निर्माण के चलते पहले अस्थायी रूप से सब्जी मंडी को किसी दूसरी जगह के लिए शिफ्ट करने की योजना थी। मगर अब बंदरोल में सेब व अन्य फलों की खरीद की जाएगी। इसके लिए करीब चार बीघा निजी भूमि को किराया पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अब खुले में नहीं होगा करोड़ों का कारोबार
कुल्लू। बंदरोल सब्जी मंडी जिला कुल्लू की सबसे बड़ी मंडियों में शुमार है। यहां सालाना करोड़ों का कारोबार होता है। हजारों लोगों को रोजगार भी मिलता है। अभी तक बिना भवन से पूरा कारोबार टेंट में ही चलता है। यहां बारिश होने पर सब्जी मंडी कीचड़ से भर जाती थी, जिससे किसानों-बागवानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। तीन माह तक खुले में सब्जी मंडी के लगने से यहां जाम से भी लोगों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed