फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Construction of a platform started on Bijli Mahadev road at a cost of Rs 40 lakh.

Kullu News: बिजली महादेव सड़क पर 40 लाख से डंगे का निर्माण शुरू

Thu, 25 Dec 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 25 Dec 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Construction of a platform started on Bijli Mahadev road at a cost of Rs 40 lakh.
पीडब्ल्यूडी का दावा- अगले महीने तक पूरा कर लिया जाएगा काम
विज्ञापन

डंगा लगने से यातायात सामान्य होने की उम्मीद, 52 सीटर बस भी दौड़ेगी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बरसात की आपदा से बुरी तरह क्षतिग्रस्त बिजली महादेव सड़क पर अब स्थायी समाधान की ओर कदम बढ़ा दिया गया है। ठेला के समीप आरसीसी डंगा लगाने का काम शुरू हो गया है। इस पर करीब 40 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। डंगे का काम पूरा होते ही सड़क पर यातायात सामान्य होने की उम्मीद है।

सड़क भूस्खलन से ठेला के समीप काफी अधिक क्षतिग्रस्त हुई थी। इस जगह पर अब लोक निर्माण विभाग आरसीसी का डंगा लगा रहा है।
सड़क में डंगे का कार्य पूरा होने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। गौर रहे कि अगस्त में आई आपदा के बाद पहले तो सड़क बंद रही। इसके बाद सड़क को छोटे वाहनों के लिए बहाल किया गया। अब एचआरटीसी की छोटी बसें ही यहां से निकल रही हैं जबकि 52 सीटर बस नहीं निकल रही है। सड़क में डंगे का कार्य पूरा होने से 52 सीटर बस भी निकल सकेगी। यह बस धार्ठ तक पहुंच सकेगी। आपदा के बाद एचआरटीसी ने छोटी बसें ही बिजली महादेव रूट पर चलाई हैं। लोक निर्माण विभाग अधिकारियों की मानें तो अगले माह डंगे का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने कहा कि बरसात में क्षतिग्रस्त हुई बिजली महादेव सड़क को चकाचक किया जा रहा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed