फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Conservation is necessary to save the Himalayan ecosystem: Dr. Samant

हिमालय पारिस्थितिक तंत्र बचाने के लिए संरक्षण आवश्यक : डॉ. सामंत

Mon, 21 Oct 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Conservation is necessary to save the Himalayan ecosystem: Dr. Samant
राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र: एक जैव विविधता पर केंद्रित विषय पर दो
कुल्लू। हिमालय पारिस्थितिक तंत्र को बचाने के लिए संरक्षण और संवर्द्धन आवश्यक है। हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. एसएस सामंत ने हिमालय की विशेषताओं और विभिन्न प्रकार के पौधों, उनके औषधीय मूल्यों के बारे में भी समझाया। सोमवार को कुल्लू कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में डॉ. सामंत मुख्य वक्ता रहे। कॉलेज में पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र एक जैव विविधता पर केंद्रित विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

संगोष्ठी का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने किया। प्राचार्य ने कहा कि पर्वतों के संरक्षण में जैव विविधता की अहम भूमिका है। राष्ट्रीय संगोष्ठी का प्रथम सत्र हिमालय क्षेत्र की जैव विविधता की मौजूदा स्थिति पर केंद्रित रहा। सरदार पटेल विश्वविद्यालय की डॉ. नीलम ने पाचन तंत्र की माइक्रोबियल विविधता, नैनो तकनीकी आविष्कार के माध्यम से कैंसर के उपचार में उपयोग विषय पर विस्तार से व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

राज्य जैव विविधता बोर्ड शिमला के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एमएल ठाकुर ने हिमालय क्षेत्र में जानवरों की विविधता और उनके संरक्षण विषय पर विचार प्रस्तुत किए। हिमाचल नेचर पार्क के निदेशक डॉ. संदीप शर्मा, वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के डॉ. सेलकर डोलू लिंगदोह और आईआईटी मंडी के डॉ. श्याम मसक पल्ली ने व्याख्यान दिया। इस संगोष्ठी में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 55 प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। इस दौरान डॉ. मान सिंह, प्रो. रामनाथ, डॉ. बृजबाला, प्रो. सोमन, प्रो. जय प्रकाश, प्रो. सोहन आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed