फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Congressmen celebrated the victory of Pratibha Singh

प्रतिभा सिंह की जीत के कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

Tue, 02 Nov 2021 09:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Congressmen celebrated the victory of Pratibha Singh
कुल्लू। मंडी संसदीय लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह की जीत के बाद कांग्रेसियों ने दिवाली से पहले ही जश्न मनाया। जीत की खुशी में ढालपुर में आतिशबाजी कर लड्डू बांटे गए। इसके साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इस दौरान सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी को विधानसभा क्षेत्र कुल्लू, मनाली, आनी और बंजार से बढ़त मिली है। ऐसे में कांग्रेसी कार्यकर्ता गदगद हैं। विपक्ष में होने और कुल्लू जिला से ही सरकार में कैबिनेट मंत्री होने के बावजूद कांग्रेस भाजपा को करारी शिकस्त देने में कामयाब हुई। सुबह से ही कांग्रेसी कार्यकर्ता चुनाव नतीजों का हाल जानने के लिए कॉलेज गेट के समीप जमा हो गए थे। हालांकि भाजपा कार्यकर्ता परिणाम के आ रहे रुझानों को देखते हुए दूर ही खड़े रहे। दोपहर एक बजे तक मंडी लोकसभा से प्रतिभा सिंह का सांसद बनना स्पष्ट हो गया। इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पार्टी कार्यालय में भी कांग्रेसियों ने जीत का जश्न मनाया। कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने जीत पर खुशी जताई। कहा कि मुख्यमंत्री अब तक चश्मा पहने हुए थे, जिसे अब जनता ने उतार दिया है। प्रदेश की जनता ने उन्हें सच्चाई बता दी है। जनता ने प्रदेश सरकार को जगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के दिन अब पूरे हो गए हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार अब जाने वाली, जबकि कांग्रेस की सरकार आने वाली है। प्रतिभा सिंह की जीत में सबसे बड़ी भूमिका कुल्लू ने निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed