{"_id":"67f566df17eb5a336c01a469","slug":"congress-is-stuck-in-nepotism-guarantees-are-just-announcements-surendra-kullu-news-c-89-1-klu1002-145037-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवारवाद में जकड़ी है कांग्रेस, गारंटियां सिर्फ चुनावी घोषणाएं : सुरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवारवाद में जकड़ी है कांग्रेस, गारंटियां सिर्फ चुनावी घोषणाएं : सुरेंद्र
Tue, 08 Apr 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते हुए विधायक सुरेंद्र शौरी।---सोर्स..... संगठन।
बंजार (कुल्लू)। बंजार विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का सम्मेलन मंगलवार को लारजी में हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता सैंज मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर ने की, जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य और विधायक सुरेंद्र शौरी भी मौजूद रहे।
सम्मेलन में कांग्रेस सरकार के दो वर्षों की नीतियों और कार्यप्रणाली पर तीखा प्रहार किया गया। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की राजनीति आज भी गांधी परिवार के इर्द-गिर्द ही घूमती है। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, वहीं कांग्रेस परिवारवाद की परंपरा से बाहर नहीं निकल पाई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अपने अल्प कार्यकाल में ही प्रदेश को 33 हजार करोड़ रुपये के कर्ज तले दबा दिया है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष की शुरुआत में ही 900 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर सरकार ने नया रिकॉर्ड बना डाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद में जकड़ी है। कांग्रेस की सभी गारंटियां सिर्फ चुनावी घोषणाएं निकलीं।
विज्ञापन
विधायक ने इंजीनियर विमल नेगी ने की मौत मामले को लेकर कहा कि स्वर्गीय नेगी का परिवार और पूरे प्रदेश के लोग चाहते हैं कि उनकी मौत मामले की निष्पक्षता से सीबीआई जांच होनी चाहिए, ताकि मामले से जुड़े सारे तथ्य उजागर हो सके। मगर सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है और मुख्यमंत्री ने बीते कल जो बयान इस मामले को लेकर दिया है वह बेहद निंदनीय है।
इस अवसर पर भाजपा बंजार मंडल अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, मांगलौर मंडल अध्यक्ष डाबे राम, बजौरा मंडल अध्यक्ष परमानंद ठाकुर, जिला महामंत्री बलदेव महंत, महामंत्री शेर सिंह नेगी, टीकम कार्तिक, माला ठाकुर, वेद ठाकुर और अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।