{"_id":"682f55f91e4eb8f8b8015e87","slug":"compensation-for-flood-damage-not-received-even-after-two-years-kullu-news-c-89-1-ssml1012-148115-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बाढ़ से नुकसान का दो साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बाढ़ से नुकसान का दो साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा
Thu, 22 May 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 22 May 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे मुआवजा न मिलने से खफा सैंज के कारोबारी
बैठक में दी क्रमिक अनशन की धमकी, डीसी को मांग पत्र सौंपने का भी निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज/न्यूली (कुल्लू)। जुलाई 2023 में पिन पार्वती नदी में आई बाढ़ से सैंज के प्रभावित दुकानदारों को दो साल बाद भी मुआवजा नहीं मिला है। मुआवजा न मिलने से परेशान दुकानदार अब सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहे हैं।
इसको लेकर वीरवार को सैंज में व्यापार मंडल सैंज की बैठक हुई और दुकानदारों के मसले पर चर्चा कर रणनीति बनाई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष झाबे राम ठाकुर ने कहा कि दुकानदार कई बार इस मामले को लेकर प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं। एक साल पहले उपमंडल अधिकारी बंजार को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
सैंज के कारोबारियों और किरायेदारों ने व्यापार मंडल की त्रैमासिक बैठक में प्रस्ताव पारित कर दो साल बाद भी आपदा राहत राशि नहीं मिलने पर उपायुक्त से मिलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
कहा कि 22 माह बाद भी आपदा राहत राशि न मिलना, सैंज बाजार के लेफ्ट बैंक की ओर से तटीकरण का काम अधूरा छोड़ना, नदी किनारे सुरक्षा दीवारों की ऊंचाई बढ़ाने की मांगों को उठाया गया। कहा कि प्रशासन की ओर से उपरोक्त मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो व्यापार मंडल सैंज के क्रमिक अनशन करने का मजबूर होगा।
झाबे राम ने कहा कि राजस्व विभाग ने बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर इन दुकानदारों को फौरी राहत के तौर पर नाम मात्र राशि दी गई। नुकसान की भरपाई के लिए सैंज के करीब 25 से अधिक दुकानदार राहत राशि के लिए भटक रहे है। इस अवसर पर व्यापार मंडल सैंज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल देव, महासचिव लीलाधर चौहान, सचिव निधि सिंह, केहर सिह, रेनू ठाकुर, खेम राज सोनी और मुख्य सलाहकार योगेंद्र पाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
--