सौ मीटर दौड़ में सुरजीत प्रथम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को ढालपुर मैदान में जिला स्तरीय दिव्यांग खेल उत्सव का आयोजन किया गया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और सर्व शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस खेल उत्सव में दिव्यांग विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एमआर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सुरजीत प्रथम, जांगमो द्वितीय, 18-22 आयु वर्ग में पन्ना लाल प्रथम, प्रवीण द्वितीय और लड़कियों में सोमलता प्रथम रही। 13-17 आयु के एमआर वर्ग में राहुल प्रथम, दीक्षित द्वितीय, लड़कियों में माया प्रथम और गुड्डी द्वितीय रही। श्रवण बाधित वर्ग की लंबी कूद और 100 मीटर दौड़ सागर ने जीती, वहीं लड़कियों में अनु ने बाजी मारी। सॉफ्ट बाल और पैदल चाल में डाबे राम पहले व भानु प्रताप दूसरे, लड़कियों में तनवी पहले व चैतन्या दूसरे स्थान पर रही।
रस्सीकूद में महिमा पहले, ललिता दूसरे, लड़कों में सुनील पहले, रोहित दूसरे, 100 मीटर पैदल चाल में भरत प्रथम, जयसिंह द्वितीय, लड़कियों में ललिता प्रथम, महिमा द्वितीय, बॉची में नवचेतना प्रथम, सर्व शिक्षा अभियान द्वितीय, लड़कियों में सर्व शिक्षा अभियान प्रथम और नवचेतना की टीम द्वितीय रही। चित्रकला के एमआर वर्ग में चांद प्रथम, मंगल द्वितीय, राजेश तृतीय, पीएच वर्ग में तनवी प्रथम, शांति द्वितीय और अनन्या तृतीय रही। उत्सव मेें मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए एसडीएम रोहित राठौर ने कहा कि दिव्यांग बच्चों में भी किसी न किसी रूप में कोई न कोई प्रतिभा विद्यमान होती है। इन बच्चों की प्रतिभाओं व हुनर को तराश कर तथा उन्हें उचित मंच प्रदान करके स्वावलंबी बनाया जा सकता है। समारोह में दिव्यांग विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। खेल उत्सव की विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। दिव्यांगों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से पहचान पत्र भी बांटे गए। इस मौके पर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी संजय शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी प्रताप नेगी, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक डॉ. लाल सिंह, सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारी व शिक्षक, हैंडी हिमाचल के केके धीमान, कार सेवक दल के मनदीप सिंह, नैब, नवचेतना, चारू फाउंडेशन और विकलांग कल्याण संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।