योग्यता के आधार पर हो कॉलेज कैडर में पदोन्नति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की बैठक शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भुंतर में हुई। आम बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अश्वनी कुमार ने की। बैठक में प्रवक्ता वर्ग की कई मांगों पर चर्चा की गई। प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की मुख्य मांगों में प्रवक्ताओं के पद नाम को बहाल करना, 2003 से पूर्व नियुक्त प्रवक्ताओं को सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार पेंशन प्रदान करना, वाणिज्य प्रवक्ताओं को नियमितीकरण करने, प्रवक्ताओं का 20300 को वेतन देना, प्रवक्ताओं को गैर शैक्षणिक कार्यों में नहीं लगाना, स्कूल कैडर प्रवक्ताओं को योग्यता के आधार पर कालेज कैडर में पदोन्नति देना आदि कई मांगों पर चर्चा की गई।
बैठक में उपरोक्त मांगों को लेकर 7 अक्तूबर को शिक्षा निदेशालय स्तर पर धरना देने की रणनीति और रूप रेखा तय की गई। बैठक में राज्य उपप्रधान केदार रांटा, राम लाल शर्मा, जिला कुल्लू के अध्यक्ष राजपाल ठाकुर, महासचिव जवाहर ठाकुर, डॉ चांद किशोर, सतपाल, हरीश ठाकुर, राम सिंह, राजेश जिष्टू, कंवर सिंह, रणधीर ठाकुर, परेश ठाकुर, इंद्र सिंह, युग दत्त शर्मा, देवी सिंह, प्रकाश शर्मा, जीवन ठाकुर, सुरेंद्र कुमार, जगदीश, पीपी गुलेरिया, मनदीप शर्मा, अशोक ठाकुर, नरेंद्र, जय किशन, गोपाल किशन, सुरजीत कुमार, धनी राम, डॉ आरके शर्मा, लालमन, देवी सिंह, लक्ष्मण, अजय व अन्य प्रवक्ता शामिल रहे।