फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   CMO inspected the arrangements at Tegubehad Hospital

Kullu News: सीएमओ ने तेगूबेहड़ अस्पताल में जांचीं व्यवस्थाएं

Mon, 17 Nov 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 17 Nov 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
CMO inspected the arrangements at Tegubehad Hospital
भुंतर के सीएचसी तेगूबेहड़ में अस्पताल की पार्किंग एवं सीवरेज व्यवस्था का विधिवत उद्घाटन करते सी
अस्पताल का दौरा कर मरीजों को दी जा रहीं सेवाओं का लिया जायजा
विज्ञापन

मरीजों के वाहनों, स्टाफ और एंबुलेंस के लिए पार्किंग का भी किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। स्वास्थ्य खंड जरी के तहत नागरिक अस्पताल का मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निरीक्षण किया। चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल में मरीजों को प्रदान की जा रहीं सेवाओं की जांच की और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

उन्होंने मरीजों के वाहनों, स्टाफ और एंबुलेंस के लिए पार्किंग का उद्घाटन भी किया।
अस्पताल में पार्किंग सुविधा मिलने से अब मरीजों के तीमारदारों को वाहन पार्क करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। अस्पताल परिसर में ही वाहन पार्क कर वे मरीज का समय पर उपचार कर पाएंगे। हालांकि, पहले पार्किंग तलाशने में ही समय निकल जाता था जिससे मरीज के उपचार में देरी हो जाती थी। अब अस्पताल परिसर में ही सुविधा मिलेगी। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल के बाद भुंतर शहर के साथ लगते तेगूबेहड़ में अस्पताल की सुविधा मरीजों को मिल रही है। अस्पताल में कुल्लू के अलावा पार्वती, गड़सा और बजौरा क्षेत्र के सैकड़ों मरीज रोजाना उपचार करवाने पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार सुविधा मिले, इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed