फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   CM Sukhu's Banjar visit cancelled amid Army's Operation Sindoor

Kullu News: सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बीच सीएम सुक्खू का बंजार दौरा रद्द

Wed, 07 May 2025 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 07 May 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
CM Sukhu's Banjar visit cancelled amid Army's Operation Sindoor
पिछले दिनों बंजार मार्ग पर मंगलौर में टूट गया पुल अब बन कर तैयार हो गया है।-संवाद
शाईरोपा से लेकर शरची गांव तक पूरी थी सीएम दौरे की तैयारी
विज्ञापन


दौरा रद्द होने से आयोजन स्थल व आधे रास्ते से लौटे अधिकारी
हाईवे-305 पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने करना था पुल का उद्घाटन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/बंजार। भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए चलाए ऑपरेशन सिंदूर के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का बंजार दौरा रद्द हो गया है। उनके बंजार के शाईरोपा और शरची गांव के दौरे को लेकर सरकार और प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली थीं। सुबह करीब 10:30 बजे सीएम का दौरा रद्द किया गया।

सेना के ऑपरेशन के बाद सुरक्षा को देखते हुए केंद्र सरकार ने हवाई सेवा बंद दी है। ऐसे में मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर भी नहीं उड़ पाया। मुख्यमंत्री को शिमला से बंजार तक हेलिकाप्टर से पहुंचना था। सीएम के बंजार दौरे को रेखी सभी तैयारियां धरी की धरी रह गई हैं। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मंगलौर पुल का उद्घाटन करना था। मुख्यमंत्री ने अपने क्षेत्र दौरे के दौरान 77 करोड़ 11 लाख की 18 विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन करने थे। उनके बंजार के शाईरोपा और शरची दौरे को लेकर क्षेत्रवासियों को विकास की उम्मीदें थीं। अब उन्होंने नई तिथि का इंतजार करना होगा। एपीएमसी के जिला अध्यक्ष राम सिंह मियां ने कहा कि जल्द सीएम का बंजार दौरा तय किया जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed